मांझी: मांझी में सहयोग शिविर का आयोजन, 56 आवेदन प्राप्त
Manjhi, Saran | May 19, 2026 सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को मांझी प्रखंड के मोहम्मद पुर एवं भजौना नचाप गांव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह करीब 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चला । इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। मोहम्मदपुर से 41 जबकि भजौना नचाप पंचायत से 15 आवेदन प्राप्त किए गए।