राघोगढ़: सकतपुर गांव: आम उठाने से रोकने पर पिता-पुत्र ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया, मामला दर्ज
राघोगढ़ विजयपुर थाना के ग्राम सकतपुर में मारपीट हो गई। 7 मई को दर्ज मामले में फरियादी पर्वत सिंह धाकड़ ने पुलिस को बताया, बीते रोज बेटा धर्मपाल के साथ कुएं की मरम्मत कर रहे थे। तभी पड़ोसी किसान खेत में पड़े आम उठने लगा जिससे मूंग की फसल खराब हुई। मना करने पर चार लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।