Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
adhimachali73
चंबा चौगान में चल रही बृजेंद्र सिंह ट्रॉफी को लेकर व क्रिकेट से संबंधित SC नैयर ने दी हम जानकारी
Chamba, Chamba
| Sep 25, 2026
MORE NEWS
बालू पक्का टाला नए पुल के समीप फ्लोरी साल नदी में गिरी ड्राइवर सुरक्षित
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026
चंबा 25 सितंबर 2026, चंबा से होली जाते हुऎ राजस्व मंत्री का अनेक स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, चंबा से होली जाते समय विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानिया लोगों ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं व आवशयकताओं बारे अवगत करवाया। राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए पर गैहरा में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता भूषण, दुर्घेठी में एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर तथा खड़ा मुख में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी के नेतृत्व में बडी संख्या मे लोगों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने विश्राम गृह दुर्गेठी में लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित विभागो के अधिकारियों को उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिये। इसके अलावा गांव तयारी तथा होली हैलीपैड में क्षेत्र के लोगों ने राजस्व मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व वन मन्त्री ठाकुर सिंह भरमौरी, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, प्रधान ग्राम पंचायत दुर्गेठी पयारु राम व उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत गैहरा सुनीता भूषण , एसडीएम भरमौर अजय कुमार, डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा, तहसीलदार भरमौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026
चंबा 25 सितंबर 2026, राजस्व मंत्री ने 4.11 करोड़ से बने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए की एक लाख रुपये की घोषण, देश में शिक्षा व खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं एकलव्य विद्यालय - जगत सिंह नेगी राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र होली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित छात्रवास भवन का विधिवत लोकार्पण किया। 4 करोड़ 11 लाख रूपये की लगत से बने इस छात्रवास भवन में 60 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा तैयार की गई है। इस बहु मंजिला भवन में 10 कमरे बनाए गए हैं तथा प्रत्येक कमरे में 6 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने विद्यालय से जुड़े सभी विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय होली के भवन का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि होली हेलीपैड के लिए चिन्हित भूमि, जो एकलव्य विद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्तावित की गई थी, उसे हेलीपैड के रूप में ही बनाए रखा जाएगा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं को समाज में बढ़ रहे चिट्टा जैसे घातक नशों से दूर रहने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और प्रदेश का भविष्य है तथा युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने एकलव्य विद्यालय के लिए एक लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकर राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है तथा इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत प्रदेश के 60 विधानसभा क्षेत्रों के 150 स्कूलों में इस वर्ष से सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 व 2025 के दौरान आई प्राकृतिक आपदा में हजारों करोड रुपए का नुकसान हुआ है बावजूद इसके हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य में एक समान चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों एवं विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं एवं जनजीवन को पुनः पटरी पर लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं तथा सरकार प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हि.प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, एडीएम विकास शर्मा, एसडीएम अजय कुमार, डीएफओ रजनीश महाजन, डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि भालचंद ठाकुर, एचपीएसईबीएल एच आर चौहान, आरटीडीसी विजय चौहान, तहसीलदार अजय कुमार व तेजराम भारद्वाज , खंड चिकित्सा अधिकारी डा दिपेश बराल तथा स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय प्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे।
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026
वन अधिकार अधिनियम के तहत पात्र लोगों के अधिकार सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में लाई जाए तेजी : जगत सिंह नेगी चंबा, सितंबर 25 राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अंतर्गत पात्र लोगों को उनके अधिकार प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों के दावों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। जगत सिंह नेगी आज वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन को सभी हितधारकों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लोगों की सुविधा के अनुरूप उपमंडल स्तरीय कमेटी (एसडीएलसी) तथा जिला स्तरीय कमेटी (डीएलसी) की बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित की जाएं। जगत सिंह नेगी ने जिला में लोगों द्वारा भूमि के मालिकाना हक से संबंधित प्रस्तुत दावों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। विधायक नीरज नैय्यर ने बैठक में कहा कि लोगों की सुविधा के अनुरूप अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई को पायलट परियोजना के आधार पर सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए । साथ में उन्होंने लोगों में जागरूकता एवं जानकारी को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत संबोधन में अधिनियम के तहत जिला में पात्र लोगों को उनके वन अधिकार सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी भी रखी। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष जिला परिषद लियाकत अली, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओम प्रकाश, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, वन अरण्यपाल राकेश कुमार, एसडीएम अनिल भारद्वाज, मनीष सोनी, चिराग शर्मा, राजेश जारयाल, सुरेंद्र कटोच, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, डॉ कुलदीप जमवाल सहित राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है,,,,,,, उल्लेखनीय है कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 वन निवासी अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य पात्र पारंपरिक वन निवासियों को वन भूमि पर स्व-खेती एवं आवास सहित विभिन्न व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकारों की मान्यता प्रदान करता है। पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तिगत वन अधिकार का दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। एफआरसी द्वारा जांच एवं सत्यापन के बाद दावा ग्राम सभा के समक्ष रखा जाता है तथा ग्राम सभा की संस्तुति के बाद मामला एसडीएलसी और डीएलसी के स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ता है। #Jila #prashasan #Chamba #revenue #minister #Jagat #Singh #Negi #Chamba #Sadar #Vidhayak #Himachal #Pradesh #government #post #highlight
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026
चंबा शहर की सड़कों के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Himachal Times TV #highlight #chamba #MCChamba
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026
भाजपा नेता जय सिंह ने लगाए मंत्री जगत सिंह नेगी के go back के नारे। Himachal Times TV Jai Singh
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026
भाजपा नेता जय सिंह मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, ये गरीब की लड़ाई है । #highlight Himachal Times TV #ChambaNews #chamba
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026
शाहपुर : ‘सरकार गांव के द्वार’ में उठीं 55 समस्याएं, पठानिया ने दिए समाधान के निर्देश
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026