खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन पूर्व बिरयानी मोहल्ले में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक नवीन कुमार श्रीवास्तव गांव गए थे। चोरों ने गेट व अलमारी का ताला तोड़कर सोने के जेवरात व ₹15,000 नगद पार कर दिए। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।