मुंगेर: मुफस्सिल पुलिस ने 16 लीटर देसी महुआ शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Munger, Munger | Jul 11, 2025 आसूचना संकलन के आधार पर मुफस्सिल थाना द्वारा छापेमारी के क्रम में कुल 16 लीटर देसी महुआ बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया इस संबंध में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 16 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है