दिनारा: नटवार थाना में महिला के साथ मारपीट के मामले में दो पर दर्ज की गई प्राथमिकी
Dinara, Rohtas | Apr 9, 2026 दिनारा प्रखंड के नटवार बाजार स्थित गांधी स्मारक के पास महिला के साथ मारपीट को लेकर गुरुवार को थाने में जख्मी महिला द्वारा प्राथमिकी कराई गई है। जख्मी बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के खरगपुरा निवासी राम अवतार कहार की पत्नी मधु देवी बताई जाती है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। आज शाम 4 बजे नटवार थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने दी जानकारी।