सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 44 क्वार्टर बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध शारब की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 02 आरोपियों सोबरन सिंह पुत्र रंजीत सिंह व पिंटू यादव पुत्र शेरसिंह को रविवार रात गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद हुए है।