घैलाढ़: विशेष वाहन जांच अभियान: घैलाढ में पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्धों पर पैनी नजर
मधेपुरा जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। घैलाढ थाना क्षेत्र समेत प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया