घोड़ासहन: घोड़ासहन समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
पूर्वी चंपारण:- घोड़ासहन में 9 माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज़ आशा कार्यकर्ताओं (आशा दीदी) ने धरना पर बैठकर अपना विरोध जताया। वे लंबे समय से बकाया भुगतान की मांग कर रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण अब उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। आशा दीदियों का कहना है कि इतनी लंबी अवधि तक पैसा नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।