चितरंगी: राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने शासकीय सी.एम. राइज विद्यालय चितरंगी का निरीक्षण किया
आज दिन बुधवार के दोपहर 2:00 बजे के करीब राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह जी के द्वारा शासकीय सी.एम. राइस राइज विद्यालय चितरंगी का निरीक्षण किया गया।जहां निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अध्यापकों एवं बच्चों से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई।वहीं बच्चों के द्वारा विज्ञान के आविष्कारों पर शानदार प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।