चितरंगी: गढ़वा थाना पुलिस ने लापता बालिका को UP के वाराणसी से किया दस्तयाब, परिजनों को किया गया सुपुर्द
थाना गढ़वा के धारा 363 भादवि,मे लापता नाबालिक बालिका उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम रेहडा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली की पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर वाराणसी (उ.प्र.) भेजा गया। गढवा पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल सिंगरौली की मदद से लापता बालिका को वाराणसी (उ.प्र.) से दस्तयाब किया गया।वही बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को आज दिन मंगलवार को शाम 3:00 के करीब सुपुर्द किया।