डुमरा: 70वीं बीपीएससी में सफलता के बाद एसडीएम बनीं खुशबू कुमारी का भव्य स्वागत, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
सीतामढ़ी। बरियारपुर पंचायत के राम-जानकी मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सीतामढ़ी के तत्वावधान में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम बनीं खुशबू कुमारी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।