शिवपुरी नगर: डिजिटल ठगों पर शिवपुरी सायबर सेल का 'स्ट्राइक', ऑनलाइन दुकानदार के खाते से उड़े 5.46 लाख रुपये कराए वापस
डिजिटल दुनिया में पैर पसार रहे ठगों को शिवपुरी सायबर सेल ने एक बार फिर करारा सबक सिखाया है। ईमेल आईडी और मोबाइल हैकिंग के जरिये एक ऑनलाइन दुकान संचालक के बैंक खाते में सेंध लगाकर उड़ाए गए 5 लाख 46 हजार 316 रुपये सायबर सेल ने पूरी मुस्तैदी के साथ वापस करा दिए हैं। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।