बहरोड़: कांग्रेस निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटी, बहरोड़ में संगठनात्मक बैठक कर बनाई रणनीति
Behror, Alwar | Jul 30, 2026 आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर 12 बजे बहरोड़ में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य संजय यादव ने की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।