रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक हुई
कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 12 बजे जिला वृक्षारोपण,पर्यावरण और गंगा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई,बैठक में वृक्षारोपण लक्ष्य, रोड डस्ट कंट्रोल, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और गंगा स्वच्छता अभियान की समीक्षा हुई,अधिकारियों को पौधों की सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान के बारे में बताया गया