बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को जलदाय मंत्री कन्हैया लाल और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की। व्यास ने शहरी क्षेत्र में पेयजल सुदृढ़ीकरण और जल संरचनाओं से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी गर्मी से पहले क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइनों को पूरी तरह बदला जाए। उन्होंने 5 करोड़ रुपए की लागत से बजट घोषणा के तहत चल रहे कार्यों का