पुपरी: सुरसंड के गोपालपुर के निकट बस दुर्घटना में दो महिला सहित पांच व्यक्ति जख्मी
सुरसंड के गोपालपुर के निकट मंगलवार को 12 बजे दिन में यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो महिला सहित पांच व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी को भिट्ठा थाना की पुलिस लोगो के सहयोग से जख्मी को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरसंड ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा सभी जख्मी का इलाज किया गया।