बोकारो:- बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। "जय जगन्नाथ" के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। रथ यात्रा से पहले बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज ने परंपरागत छेरा पहरा की रस्म निभाई और बोकारोवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जबकि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की।
Chas, Bokaro | Jul 16, 2026