शिवपुरी नगर: कनाखेड़ी: पुड़िया न देने पर 25 दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं-बुजुर्गों को पीटा, न्याय के लिए SP ऑफिस पहुंचे
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के कनाखेड़ी गांव में पुड़िया न देने पर दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अनंतराम जाटव ने बताया कि अतरौआ गांव के कुछ दबंगों ने उनके बेटे से पुड़िया मांगी थी। बेटे द्वारा मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज की।