समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने देर शाम नरकटियागंज जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन एफओबी, विकास कार्य और सेंट्रल पैनल की गहन जांच की। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि जंक्शन का विस्तार किया जाएगा। यहां पहले से तीन एफओबी हैं। अब चौथे एफओबी का निर्माण होगा। इसके लिए 19 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।