अस्पताल से इलाज कराकर अपने घर को लौट रही महिला की गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट मे आने से मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना जिले के नरकटियागंज बलथर मुख्य पथ पर भसुरारी पेट्रोल पंप के समीप की है। जहां गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।