ट्रेन मे बेहोश हालत मे पड़ा एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना जिले के गोरखपुर से आने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55047 की है। जहां एक वृद्ध व्यक्ति बेहोश पड़ा था। यात्रियों ने इसकी सूचना नरकटियागंज रेल पुलिस को दिया। नरकटियागंज रेल पुलिस ने बेहोश पड़े यात्री को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया, जहां पीड़ित व्यक्ति का इलाज किया जाने लगा।