आगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया है। वहीं घर में सो रहे एक छह वर्षीय बच्चे की झुलसने से मौत हो गई है। घटना मंगलवार के शाम की है। जबकि आग बुझाने के क्रम में दो अन्य लोग भी झुलस कर घायल हो गए है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के कर चौरबल गांव की है। मृत बच्चे की पहचान बृजेश राम का 6 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है।