बरकागाँव: उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुगरा का मुखिया अनिकेत नायक ने औचक निरीक्षण किया, मध्यान भोजन की गुणवत्ता जांची
चेपाकला पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुगरा में बुधवार को पंचायत के मुखिया अनिकेत कुमार नायक ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की भी गहन जांच की। मुखिया अनिकेत कुमार नायक ने बच्चों के साथ लाइन में खड़े होकर