पूंगल: लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को पूगल पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे
Poogal, Bikaner | Sep 19, 2025 पूगल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि राजसिंह उर्फ रणजीत सिंह पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है और आरोपी को न्यायालय द्वारा वांछित बदमाश घोषित किया हुआ था। आरोपी कई स्थानों पर नाम और पता बदलकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया है।