पाटन: हिरन नदी पुल के पास ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 घायल, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | May 21, 2026 कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि हिरन नदी पुल के पास दुर्गा मंदिर इलाके में एक ई रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा जिसका चालक उसे छोड़कर भाग गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।