विदिशा नगर: मुखर्जीनगर ब्रह्माकुमारी आश्रम में बच्चों के लिए समर कैंप, मेडिकल कॉलेज के डीन व CMO ने दी जानकारी
शुक्रवार दोपहर मुखर्जी नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में छोटे बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर मनीष निगम, नपा सीएमओ दुर्गेश ठाकुर और यातायात थाना प्रभारी आशीष राय शामिल हुए। शुक्रवार दोपहर 1 बजे उन्होंने अपने क्षेत्र के विषयों को लेकर बच्चों को कई बारीक और मोटिवेशनल जानकारी दी।