बिंदकी: बिंदकी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में DM, SP और BJP MLA ने सुनी समस्याएं, फरियादियों की रही भारी भीड़
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील के सभागार कक्ष में शनिवार को दिन में करीब 11:00 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, एसपी अभिमन्यु मांगलिक तथा जहानाबाद क्षेत्रके बीजेपी एमएलए राजेंद्र सिंह पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनी। फरियादी बहुत अधिक होने के कारण अधिकारियों ने 2:45 तक समस्याएं सुनी।