प्रतापगढ़: भुलियापुर में शॉर्ट सर्किट से बांस की कोठी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
भूलियापुर में शनिवार सुबह 11 बजे शॉर्ट सर्किट से बांस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अंकित कुमार तिवारी और पुलिस टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन की त्वरित सक्रियता से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।