मुरैना में नकली DAP खाद बनाने का कथित कारखाना बेनकाब, 500 से अधिक बोरियां जब्त,
खंडहरनुमा कमरों में चल रहा था खाद की पैकिंग का काम, मिट्टी-कंकड़ और काली राख मिलाकर खाद तैयार करने का आरोप; कृषि विभाग ने जब्त माल थाने भिजवाया,
अम्बाह/मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नकली DAP खाद तैयार कर किसानों को बेचने की आशंका से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस और कृषि विभाग की कार्रवाई में खंडहरनुमा इमारत से 500 से अधिक बोरियां खाद बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां मिट्टी, कंकड़ और काली राख के मिश्रण से खाद तैयार कर उसे सरकारी DAP खाद की बोरियों में भरकर पैक किए जाने का आरोप है।
दो खंडहरनुमा कमरों में चल रहा था कथित कारोबार,
जानकारी के मुताबिक, दो खंडहरनुमा कमरों में खाद तैयार करने और उसकी पैकिंग का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब आधा दर्जन मजदूर खाद भरते और बोरियों की पैकिंग करते मिले। बताया जा रहा है कि मजदूरों को म�