सिहोरा: सिहोरा के ग्राम भखरी में तेज रफ्तार बस का कहर, शादी से लौट रहे एक की मौत, जीजा गंभीर
सूरत थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सड़क किनारे चाय पी रहे थे तभी तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।