नवाबगंज: बाराबंकी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, घी-तेल के 11 सैंपल जांच के लिए भेजे गए
बाराबंकी में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एफएसडीए ने बड़ा अभियान चलाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलेभर में घी और खाद्य तेल की दुकानों पर छापेमारी कर कुल 11 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा और जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।