करतला: कोरबा में अवैध कबाड़ पर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 10 टन स्क्रैप किया जब्त
Kartala, Korba | May 27, 2026 कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कनकी नहर पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक माजदा वाहन से करीब 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त किया है। पूछताछ में स्क्रैप को जांजगीर ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह कबाड़ कहां से लाया गया था। मामले में बीएनएसएस की धारा 102 क