कन्नौज: कन्नौज के 18 कंपोजिट विद्यालयों के लिए करीब ₹3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत, मंत्री असीम अरुण ने दी जानकारी
कन्नौज के 18 कंपोजिट विद्यालयों के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से स्मार्ट क्लास, बेहतर फर्नीचर, बिजली व्यवस्था और पावर बैकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकारी विद्यालयों को आधुनिक बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।