कौंच: नरी गांव में सदर विधायक उरई ने लगाई रात्रि जनचौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं, 40 शिकायतें आईं सामने
Konch, Jalaun | Jun 18, 2026 कोंच तहसील अंतर्गत ग्राम नरी में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने भाजपा के 'जन चौपाल' कार्यक्रम के तहत बुधवार देर रात 11:30 बजे रात्रि जनचौपाल आयोजित की। कार्यक्रम में बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिव, पुलिस टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनचौपाल में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, जल निकासी, नालियों और सड़क निर्माण से जुड़ी करीब 40 समस्याएं सामने आईं।