कोल: नगर आयुक्त ने 50 करोड़ की लागत के निर्माणाधीन इनडोर गेम्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, नोटिस देने का आदेश
Koil, Aligarh | May 22, 2025 प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल 50 करोड रुपए की लागत से बनाये जा रहे इंडोर गेम्स स्टेडियम का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया है। नगर आयुक्त अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौक़े पर पहुंचे। इस दौरान उनको काम में देरी मिली। इस पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नाराज की जताई और संबंधित ठेकेदार और फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।