कोल: जवां में तेज आंधी तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप, रास्ते जाम, क्षेत्रीय लोग परेशान
Koil, Aligarh | May 22, 2025 आपको बता दे बीते बुधवार रात्रि लगभग 9:00 बजे तेज आंधी तूफान से जनपद अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र में जगह-जगह हरे भरे पेड़ धराशाही हो गए। रास्ते में पेड़ गिरने के कारण कई जगह रास्ते जाम हो गए। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा ।पेड़ों के गिरने की वजह से कई जगह 11000 की लाइन भी टूट गई । जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति ठप रही ।