कोल: भीकमपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
Koil, Aligarh | May 22, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के NH-91 भीकमपुर गांव के पास की है ।जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि लाया गया।