कोल: मेलरोज बाईपास में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | May 22, 2025 मेलरोज बाईपास में गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। 33 वर्षीय देवेंद्र सिंह सिसोदिया इन दिनों पलवल में रहता था। देवेंद्र की ससुराल मेलरोज बाईपास में हैं। डीएस कॉलेज से वह लॉ की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को पलवल से अलीगढ़ कॉलेज में हॉल टिकट लेने आया था। मंगलवार दोपहर परिजनों को ससुराल में देवेंद्र को गोली लगने की जानकारी मिली।