कोल: तेज़ आंधी और बारिश के कारण अलीगढ़ में कई स्थानों पर बिजली गुल, विद्युत विभाग की टीम लगातार कर रही काम, जनजीवन प्रभावित
Koil, Aligarh | May 22, 2025 अलीगढ़ में देर रात तेज़ आंधी और तेज़ बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली काफी देर तक गुल रही।तेज़ आंधी और तूफान के साथ आई बारिश के कारण जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया।तूफान के कारण शहर के साथ देहात क्षेत्र भी अंधकार में डूब गया।इस घटना में शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिर पड़े और बिजली के पोल भी गिर गए।पेड़ टूटने और बिजली के पोल, तार टूटने से यातायात भी प्रभावित हो गया।