कुरावली: कुरावली थाने पर समाधान दिवस में एसडीएम ने 15 शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश
शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एसडीएम शिव नरेश ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों द्वारा 12 राजस्व विभाग से संबंधित तथा तीन पुलिस विभाग से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए। एसडीएम द्वारा प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।