सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा सद्भाव का संदेश
रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने गांधीजी के सत्य-अहिंसा और शास्त्रीजी की सादगी-कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए प्रेम, भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर ‘प्रयास’ पत्रिका, यूनिसेफ के सहयोग से तैयार ‘तारुण्य वार्ता’ पुस्तक का विमोचन तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया गया।
विभिन्न जिलों के स्काउट्स एवं गाइड्स को सम्मानित भी किया गया। शिक्षा मंत्री ने युवाओं से सेवा, अनुशासन, सहयोग और प्रकृति संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार सेवा, सद्भाव, अनुशासन और जनभागीदारी के मूल्यों के साथ नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #GandhiJayanti #LalBahadurShastri #SarvaDharmaSambhav #ScoutsAndGuides #Education #Chhattisgarh #GoodGovernance
28 views | Raipur, Chhattisgarh | Oct 2, 2026