पटना ग्रामीण: श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती मनाई गई, सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सोमवार की सुबह 11:30 बजे स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशील कुमार मोदी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।