बानसूर: बानसूर में मौसम बदला, हल्की बारिश से गेहूं किसानों की चिंता बढ़ी
Bansur, Alwar | Apr 2, 2026 बानसूर क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने से गेहूं किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय फसल कटाई अंतिम चरण में है और कई खेतों में कटी फसल पड़ी होने से भीगकर खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश के आसार हैं।