नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनगणना 2026-27 की तैयारियों को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों का हुआ प्रशिक्षण
कलेक्टर कार्यालय स्थित रेवा सभा कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘स्वगणना’ के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे और जिला जनगणना प्रभारी आयुषी यादव ने प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल के उपयोग और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 6 बैच में तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है।