पुष्पराजगढ़: राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल के पुत्र अमित कोल की चाकुओं से गोदकर रीवा में हत्या
राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल के पुत्र अमित कोल की मंगलवार की मध्य रात्रि रीवा में चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। बुधवार 10:00 बजे राजेंद्रग्राम क्षेत्र सहित अनूपपुर जिले में शोक की लहर फैल गई। प्रकाश चंद्र कोल अनूपपुर जिले के विभिन्न थाने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं वर्तमान में वह राजेंद्र ग्राम थाने में पदस्थ हैं ।