महोबा: पुलिस कार्यालय में एसपी ने गूगल मीट से वर्चुअल जनसुनवाई की, फरियादियों की शिकायतें सुनकर कार्रवाई के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | May 11, 2026 महोबा में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे। एसपी ने शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में संवेदनशीलता और जवाबदेही जरूरी है, ताकि आमजन को न्याय के लिए भटकना न पड़े।