बिजनौर: बिजनौर में यूपी होमगार्ड की परीक्षा शुरू, 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Bijnor, Bijnor | Apr 25, 2026 बिजनौर में आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी होमगार्ड परीक्षा की लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी जनपद के 13 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।