संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में मोहर्रम के दौरान सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने ताजिया मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त बढ़ाई है और जुलूस के रास्ते का निरीक्षण कर बिजली तार दुरुस्त कराए हैं। पूरी पुलिस टीम सतर्क और संयमित बनी हुई है।