सकरा: सकरा प्रखंड मुख्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड मुख्यालय का जिलाधिकारी कुमार गौरव ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई पदाधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय से गायब मिले। जिसका मौके पर ही जिलाधिकारी ने हाजरी काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लगातार अपने कार्यालय से गायब रहते हैं।